नियम व शर्तें

प्रोग्राम:
  1. केजेएस (KJS) सीमेंट (इं) लिमिटेड, ‘KJS ROYALS’ प्रोग्राम के द्वारा अपने रिटेलर मित्रों को केजेएस सीमेंट बैग की खरीदारी पर पुरस्कृत करने के लिए बनाया गया एक लॉयल्टी प्रोग्राम है।
  2. प्रोग्राम में सदस्यता निमंत्रण द्वारा होती है, और केजेएस सीमेंट के पास किसी भी व्यक्ति या पार्टी की प्रोग्राम सदस्यता को रोकने या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है|
  3. प्रोग्राम में सदस्यता स्वीकार करके, सभी सदस्यों का प्रोग्राम बुकलेट (पुस्तिका) में बताए गए प्रोग्राम के नियम व शर्तों से सहमत होना अनिवार्य है।
  4. ‘KJS ROYALS’ प्रोग्राम, योग्य सदस्यों को चुनिंदा केजेएस उत्पादों (यानि सीमेंट बैग) की खरीद पर पॉइंट्स अर्जित करने और जमा करने की अनुमति देता है।
  5. अर्जित ROYALS पॉइंट्स को केवल रिवार्ड्स कैटलॉग में मौजूद उत्पादों और उपहारों के लिए रिडीम किया जा सकता है।
  6. ROYALS प्रोग्राम की सदस्यता प्राप्त करने के लिए सदस्य को, प्रोफाइल में उपलब्ध सभी अनिवार्य फ़ील्ड (रिक्त स्थान) को भरना आवश्यक है।
  7. ‘KJS ROYALS’ प्रोग्राम पूरे भारत में केवल चुनिंदा रिटेलर मित्रों के लिए ही खुला है। यह प्रोग्राम केजेएस रिटेलर मित्रों के कर्मचारियों और उनके निकट संबंधियों (जीवनसाथी, बच्चों, माता-पिता और भाई-बहनों) के लिए नहीं है।
एनरोलमेंट:
  1. KJS ROYALS प्रोग्राम में भागीदारी स्वैच्छिक है।
  2. केजेएस सीमेंट बिना कोई कारण बताए किसी भी आवेदक को सदस्यता से इंकार करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है।
  3. KJS ROYALS प्रोग्राम सदस्यता वैधता केजेएस सीमेंट के अपने विवेकाधिकार के अधीन होगी।
पॉइंट्स की कमाई:
  1. केजेएस सीमेंट द्वारा घोषित, संबंधित श्रेणियों में की गई खरीद के आधार पर सदस्य (रिटेलर मित्र) पॉइंट्स अर्जित करेंगे।
  2. प्रोग्राम में नामांकन के बाद ही सदस्य अपने द्वारा की गई निश्चित सीमेंट बैग की खरीद पर पॉइंट्स अर्जित करना शुरू कर सकते हैं।
  3. केजेएस सीमेंट किसी भी समय, सीमेंट बैग की किसी भी श्रेणी को प्रोग्राम से बाहर करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है।
  4. सदस्य द्वारा जमा किए गए पॉइंट्स को अन्य सदस्यों के पॉइंट्स के साथ जोड़ा नहीं जा सकता है।
  5. पॉइंट्स सदस्य की संपत्ति का गठन नहीं करते हैं और कानून के संचालन से या अन्यथा किसी अन्य व्यक्ति या संस्था को हस्तांतरणीय नहीं हैं।
  6. प्रत्येक अर्जित पॉइंट्स का केजेएस सीमेंट द्वारा तय किया गया एक मौद्रिक मूल्य है। कंपनी बिना किसी पूर्व सूचना के अपने विवेकाधिकार पर पॉइंट के मूल्य को बदलने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखती है।
  7. किसी भी कारण से सदस्यता को रद्द करने की स्थिति में जमा किए गए सभी पॉइंट्स निरस्त कर दिए जाएंगे।
  8. पॉइंट्स का आवंटन (अलोकेशन) और रिडेम्पशन केजेएस सीमेंट प्रबंधन के विवेकाधिकार पर होगा।
  9. केजेएस सीमेंट, किसी भी सदस्य की सदस्यता को वापस लेने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है। यदि सदस्यता वापस ले ली जाती है, तो पॉइंट्स के सेटलमेंट का अधिकार कंपनी के पास सुरक्षित रहेगा।
  10. नियमित बिलिंग पर ही रिवार्ड्स/पॉइंट्स दिए जाएंगे। परियोजना/संस्थागत बिलिंग पर कोई पॉइंट्स नहीं दिया जाएंगे।
  11. प्रचलित क्षेत्रीय छूट (रीजनल डिस्काउंट) के अनुसार ही बिलिंग पर पॉइंट्स दिए जाएंगे। नियमित क्षेत्रीय छूट से अधिक छूट वाली बिलिंग पर कोई पॉइंट्स आवंटित नहीं किए जाएंगे।
  12. प्रोग्राम से जुड़े किसी भी प्रकार के विवाद का न्यायालय क्षेत्र मध्य प्रदेश (सतना) होगा।

हमसे जुड़े

किसी भी प्रश्न या जानकारी हेतु, कृपया संपर्क करें:

ROYALS प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपके किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए सदैव तत्पर हैं। बेझिझक हमसे संपर्क करें: